जिले में अब तक 1.05 लाख एमटी सीएमआर जमा

जिले के पैक्स अध्यक्षों तथा व्यापार मंडल अध्यक्षों के द्वारा खरीद विपणन मौसम 2024- 25 में जिस उत्साह के साथ धान की अधिप्राप्ति की गई थी, उसके विपरीत उनके द्वारा सीएमआर जमा कराने में आना -कानी की जा रही है.

बिहारशरीफ. जिले के पैक्स अध्यक्षों तथा व्यापार मंडल अध्यक्षों के द्वारा खरीद विपणन मौसम 2024- 25 में जिस उत्साह के साथ धान की अधिप्राप्ति की गई थी, उसके विपरीत उनके द्वारा सीएमआर जमा कराने में आना -कानी की जा रही है. खरीफ विपणन मौसम 2024- 25 में जिले के कुल 203 पैक्स तथा 15 व्यापार मंडलों के द्वारा लगभग 22029 किसानों से एक लाख 75 हजार 57 मेट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति कर निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया गया था. सभी पैक्सों तथा व्यापार मंडलों को निर्धारित अवधि में इसके समतुल्य सीएमआर जमा कराना था, लेकिन कई बार विभाग के द्वारा सख्त निर्देश दिये जाने तथा तिथि में विस्तार किए जाने के बावजूद भी जिले के कई पैक्सों के द्वारा अब तक शत-प्रतिशत सीएमआर जमा नहीं कराया गया है. विगत दिनों जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के द्वारा इसके लिए संबंधित अधिकारियों, समितियों तथा मिलरों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द सीएमआर जमा कराने का सख्त निर्देश दिया गया था. बल्कि जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी पैक्स अध्यक्षों तथा व्यापार मंडल अध्यक्षों को सीएमआर जमा कराने की अंतिम तिथि में विस्तार कर 5 अगस्त तक विस्तारित कर राहत देने का कार्य किया गया है. इसके बावजूद अब तक जिले के कई पैक्सों के पास लगभग 534 लॉट सीएमआर बकाया है. इनमें से सर्वाधिक बकाया बेन प्रखंड के एकसारा पैक्स, इस्लामपुर प्रखंड के केशोपुर पैक्स तथा पंचलोवा पैक्स , अस्थावां प्रखंड के सारे पैक्स, सरमेरा प्रखंड के चेरो पैक्स, गिरियक प्रखंड के पोखरपुर पैक्स, बेन प्रखंड के खैरा पैक्स तथा सिलाव प्रखंड के नीरपुर पैक्स आदि के पास बड़ी मात्रा में सीएमआर बकाया है. इन पैक्सों के अध्यक्षों तथा प्रबंधकों को निर्धारित तिथि के भीतर शत-प्रतिशत सीएमआर जमा कराने का सख्त निर्देश दिया गया है. जिले में अब तक एक लाख पांच हजार एमटी सीएमआर जमा कराया गया है. शेष लगभग 534 प्लॉट सीएमआर जमा कराने के लिए विभाग को पसीना बहाना पड़ रहा है. क्या कहते हैं अधिकारी:-

– ” जिन समितियों के पास अब तक सीएमआर बकाया है, वे 5 अगस्त तक निश्चित रूप से बकाया सीएमआर जमा कर दें. अन्यथा विभाग के द्वारा विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-धर्मनाथ प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालंदा

जिले में सीएमआर जमा कराने का प्रखंडवार ब्यौरा:-

प्रखंड————–सीएमआर(एमटी में)

अस्थावां————————6279

बेन ——————————4894

बिहार शरीफ ——————-6991

बिन्द—————————–2749

चंडी —————————–6047

एकंगरसराय ——————-6636

गिरियक ———————–2610

हरनौत ————————–7905

हिलसा —————————7216

इस्लामपुर ———————–11899

कराईपरशुराय ——————-1375

कतरीसराय ———————-1862

नगरनौसा ————————3898

नूरसराय ————————-7619

परवलपुर ————————-2726

रहुई——————————-6305

राजगीर ————————–2461

सरमेरा —————————6622

सिलाव—————————5688

थरथरी —————————–3228

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >