शेखपुरा की खांडपर पहाड़ी बनेगी पर्यटन का नया केंद्र: डीएम शेखर आनंद ने खुद चोटी पर चढ़कर लिया जायजा, दिए निर्देश

Sheikhapura News: शेखपुरा शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाली खांडपर पहाड़ी की सूरत अब जल्द ही बदलने वाली है.

Sheikhapura News: (रंजीत कुमार) शेखपुरा शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाली खांडपर पहाड़ी की सूरत अब जल्द ही बदलने वाली है. जिला प्रशासन इसे एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी में है. शुक्रवार को खुद शेखपुरा डी एम शेखर आनंद ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ पहाड़ी की चोटी पर पहुंचकर स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया.

श्रद्धालुओं के लिए बनेगा सुलभ रास्ता और जगमगाएगी पहाड़ी

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मंदिर में मत्था टेका और वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही कड़े निर्देश दिए.

नगर कार्यपालक पदाधिकारी को मंदिर तक सुलभ पहुंच के लिए अविलंब बेहतरीन सड़क निर्माण का निर्देश दिया गया है.

रात्रि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सौंदर्य बढ़ाने के लिए मंदिर के चारों ओर और सीढ़ियों पर हाई-क्वालिटी लाइटिंग लगाई जाएगी.

पूर्व में हुए सीढ़ी निर्माण और अन्य कार्यों का अवलोकन करते हुए डीएम ने पूरे क्षेत्र को ‘टूरिस्ट फ्रेंडली’ बनाने पर जोर दिया.

युवाओं के ‘ग्रीन मिशन’ की हुई सराहना

इस दौरे की सबसे खास बात रही पहाड़ी पर युवाओं द्वारा की गई पहल। चोटी पर काजू, चीकू और अन्य फलदार पौधों का रोपण देख डीएम बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने युवाओं की इस सकारात्मक सोच और पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण की जमकर सराहना की। प्रशासन का मानना है कि जन-भागीदारी और सरकारी प्रयासों से खांडपर पहाड़ी जिले के एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट और धार्मिक स्थल के रूप में उभरेगी.

Also Read: खूनी मंजर: जीजा-साली की मौत से दहला गांव, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >