खिलाड़ियों ने किया कमाल, हैंडबॉल में फिर दिखा शेखपुरा का जलवा

राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंडर -14 मुंगेर प्रमंडल की टीम ने उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया.

शेखपुरा. राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अंडर -14 मुंगेर प्रमंडल की टीम ने उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया. जबकि, अंडर 17 तथा अंडर-19 में तीसरा स्थान प्राप्त किया. नवादा जिला के हरिशचंद्र स्टेडियम में यह प्रतियोगिता 16 से 18 नवंबर तक चली. जिसमें शेखपुरा जिले के कुल 18 खिलाड़ी शामिल थे और सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अंडर- 14 टीम में अनंगपाल, उज्ज्वल राज, अभिनव कुमार डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल बरबीघा, आदित्य प्रधान संत मेरी इंग्लिश स्कूल, हर्ष राज, कन्हैया कुमार, पीयूष कुमार, अमन कुमार संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा शामिल था.जबकि, अंडर 17 वर्ग में ऋषभ राज उच्च विद्यालय एफनी, पीयूष कुमार, हर्ष राज संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा शामिल रहा. अंडर-19 में कृष्ण कन्हैया कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा, सुंदरम कुमार टाउन उच्च विद्यालय बरबीघा, शिवम कुमार, मनोज कुमार उच्च विद्यालय गगौर, ऋषि राज संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा अमन सिंह डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल बरबीघा शामिल है. अंडर-19 के कोच आचार्य गोपाल प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा एवं अंडर 14 के कोच पुष्पराज कुमार उच्च विद्यालय गगौर थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >