शेखपुरा में संपत्ति के लिए बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप को पीटकर घर से निकाला

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. संपत्ति विवाद में एक बेटे पर अपने ही बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकालने का आरोप लगा है. पीड़ित दंपती ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. संपत्ति विवाद में एक बेटे पर अपने ही बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकालने का आरोप लगा है. पीड़ित दंपती ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

संपत्ति के लिए मां-बाप बने बोझ

पीड़ित बुजुर्ग सरवन कुमार और उनकी पत्नी सुधा देवी का आरोप है कि उनके दो बेटे हैं और दोनों के बीच संपत्ति का बंटवारा पहले ही किया जा चुका है. इसके बावजूद बेटों ने गांव और दूसरे स्थान पर स्थित मकानों पर कब्जा कर लिया. बुजुर्ग दंपती को मजबूरी में किराये के कमरे में रहना पड़ रहा है.

घर पहुंचे तो बेटे ने शुरू कर दी गाली-गलौज

दंपती के अनुसार रविवार को वे अपने गांव स्थित मकान पर पहुंचे थे, जहां उनका छोटा बेटा रह रहा है. घर में प्रवेश करते ही बेटे ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें वहां से निकल जाने को कहा.

विरोध करने पर लाठी से कर दिया हमला

बुजुर्ग पिता का आरोप है कि जब उन्होंने बेटे के सामने अपनी मजबूरी जताई तो उसने लाठी उठाकर हमला कर दिया. मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. इस दौरान उनकी पत्नी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई.

ग्रामीणों ने बचाई जान, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बुजुर्ग दंपती को बचाया. प्रत्यक्षदर्शियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है.

पंचायत भी बेनतीजा, अब थाने का सहारा

घटना के बाद गांव में पंचायत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. आरोप है कि बेटा अपने माता-पिता को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ. इसके बाद बुजुर्ग दंपती ने बरबीघा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों से आवेदन प्राप्त हुआ है. शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बेगूसराय में 3 जून को होगा पैक्स का मतदान, 10 पैक्सों के लिए मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >