राखी लेकर थाने पहुंचीं छात्राएं, पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र; इस्लामपुर में दिखा अनोखा रक्षाबंधन

बिहारशरीफ के इस्लामपुर की स्कूली छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व एक अनोखे अंदाज में मनाया. छात्राओं ने खोदागंज थाना पहुंचकर वहां के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को राखी बांधी. यह पहल भाई-बहन के असीम प्रेम और स्नेह का प्रतीक बनी.

School Girls Police Rakhi (अजीत केसरी) : भाई - बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बिहारशरीफ के इस्लामपुर के खोदागंज बाजार स्थित संत जोसेफ पब्लिक स्कूल की दर्जनों स्कूली छात्राओं ने अनोखा रक्षाबंधन पर्व मनाया. स्कूली छात्राओं ने खोदागंज थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मी को राखी बाँध कर रक्षाबंधन पर्व मनाया. इस दौरान छात्राओं ने भाई - बहन के असीम प्रेम, स्नेह, और विश्वास का संदेश दिया.

थानाध्यक्ष ने छात्राओं को खिलाई मिठाई और दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत ने छात्राओं को आत्मीय संबाद कर उन्हें मिठाई खिलाई और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दीं. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम के साथ सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेवारी का पर्व है.

Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारी एवं विद्यालय परिवार

इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष अनिल सिंह, विद्यालय के निदेशक विक्की कुमार सिंह, विद्यालय के प्राचार्य सचिन कुमार, उप प्रधान नीतू सिंह, जितेंद्र कुमार, सोनम कुमारी, ज्योति कुमारी, शुभम कुमार, राजा मिस्त्री, अखिलेश यादव, सहित सैकड़ो स्कूली बच्चे उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >