जिले के 240 शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण 13 से

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् पटना के निदेशक के निर्देशानुसार जिले क 240 शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 13 मई से 17 मई तक आयोजित किया जाएगा.

बिहारशरीफ. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् पटना के निदेशक के निर्देशानुसार जिले क 240 शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 13 मई से 17 मई तक आयोजित किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो शाहनवाज ने दी. उन्होंने बताया कि ई-शिक्षाकोष के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 में पढ़ाने वाले 200 शिक्षकों का पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण डायट नालंदा नूरसराय में आयोजित किया जायेगा . इनमें 40 कंप्यूटर शिक्षक भी शामिल होंगे .इसी प्रकार कक्षा 1 से 5 तक के 60 शिक्षकों का प्रशिक्षण एससीईआरटी पटना में आयोजित किया जाएगा. जबकि 40 कंप्यूटर शिक्षकों को भी डायट नालंदा नूरसराय में प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्री टेस्ट एवं प्रशिक्षण के अंतिम दिन पोस्ट टेस्ट लिया जायेगा. जिसमें सभी शिक्षकों को सम्मिलित होना अनिवार्य है. इसी प्रकार प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि से पूर्व संध्या 05:00 बजे से सभी प्रशिक्षुओं को योगदान देना अनिवार्य है. 13 मई को पूर्वाह्न 09:00 बजे के बाद किसी भी शिक्षक- शिक्षिका को प्रशिक्षण में शामिल नहीं किया जायेगा. प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी प्रतिभागी अनिवार्य रूप से फॉर्मल ड्रेस में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा पीटी एवं योगा सत्र के दौरान व्हाईट टी शर्ट एवं ब्लू पैंट में रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >