राजगीर रोपवे पर NDRF का विशेष प्रशिक्षण शुरू, इमरजेंसी स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन होगा और प्रभावी

Nalanda News : राजगीर रोपवे पर आपातकालीन बचाव अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में रोपवे के संचालन और तकनीकी खराबी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया है.

Nalanda News : राजगीर रोपवे में बुधवार को एनडीआरएफ की 18 सदस्यीय टीम के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्रशिक्षण का उद्देश्य रोपवे से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी बचाव अभियान चलाने की क्षमता विकसित करना है.

प्रशिक्षण के पहले दिन विशेषज्ञों ने एनडीआरएफ के जवानों को रोपवे प्रणाली में प्रयुक्त विभिन्न उपकरणों, मशीनों, पार्ट्स तथा उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी.

टीम को बताया गया कि रोपवे के प्रत्येक उपकरण का संचालन किस प्रकार किया जाता है और तकनीकी खराबी की स्थिति में किन सावधानियों का पालन आवश्यक है.

रोपवे के उपकरणों और कार्यप्रणाली की दी गई व्यावहारिक जानकारी

इसके बाद प्रशिक्षुओं को पूरे रोपवे सिस्टम का भौतिक निरीक्षण कराया गया. इस दौरान ट्रॉली, टावर, ड्राइव सिस्टम, कंट्रोल पैनल, सुरक्षा ब्रेक, संचार व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों के संचालन एवं उपयोग की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई.

आगामी दो दिनों में होगा रेस्क्यू और आपातकालीन निकासी का अभ्यास

रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के आगामी दो दिनों में एनडीआरएफ की टीम को ऊंचाई पर फंसे यात्रियों के सुरक्षित रेस्क्यू, आपातकालीन निकासी, तकनीकी खराबी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं तथा बचाव उपकरणों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक अभ्यास कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि राजगीर रोपवे में प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और रोपवे कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय तथा तकनीकी दक्षता अत्यंत आवश्यक है. इस प्रशिक्षण से आपदा प्रबंधन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramvilas prasad

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >