राजगीर से खगड़िया तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, नवादा और मुंगेर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा, देखें टाइम और रूट

Rajgir-Kiul Special Train: रेलवे ने राजगीर-किउल स्पेशल ट्रेन (03266/03265) के रूट का विस्तार कर इसे अब खगड़िया तक चलाने का निर्णय लिया है. 6 मई से 31 मई तक सप्ताह में मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को यह ट्रेन चलेगी. रेलवे के इस फैसले से राजगीर, नवादा, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों को फायदा मिलेगा.

Rajgir-Kiul Special Train: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने राजगीर-किउल स्पेशल ट्रेन (03266/03265) के मार्ग का विस्तार कर इसे अब खगड़िया तक चलाने का निर्णय लिया है. यह सेवा 6 मई से 31 मई तक सप्ताह में मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी. यह ट्रेन अब राजगीर से किउल होते हुए खगड़िया तक जाएगी. इस नई सुविधा से राजगीर, नवादा, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

क्या बोले पीआरओ

पीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह सेवा मध्य बिहार के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी और इससे व्यापारिक तथा पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप पर जाकर समय-सारणी की पुष्टि कर लें. इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे. इससे आम यात्रियों को भी किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा.

ट्रेन नंबर और टाइम-टेबल:

राजगीर से खगड़िया (03266)

राजगीर ➝ 06:10 PM
नटेसर ➝ 06:30 PM
तिलैया ➝ 07:15 PM
नवादा ➝ 08:03 PM
वारिसलीगंज ➝ 08:28 PM
शेखपुरा ➝ 09:00 PM
किउल ➝ 10:10 PM
अभयपुर ➝ 10:36 PM
जमालपुर ➝ 10:52 PM
मुंगेर ➝ 11:40 PM
खगड़िया ➝ 01:00 PM

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खगड़िया से राजगीर (03265)

खगड़िया ➝ 02:00 PM
मुंगेर ➝ 02:55 PM
जमालपुर ➝ 03:22 PM
अभयपुर ➝ 03:58 PM
किउल ➝ 04:53 PM
शेखपुरा ➝ 05:25 PM
वारिसलीगंज ➝ 06:00 PM
नवादा ➝ 06:33 PM
तिलैया ➝ 07:00 PM
नटेसर ➝ 08:20 PM
राजगीर ➝ 09:25 PM

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >