सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के तहत जिले के सभी कार्यालयों में लगा जनता दरबार

इस जनता दरबार में अंचल कार्यालय में जमीन से संबंधित कुल 10 मामला आया इसमें 9 का निष्पादन किया गया.

शेखपुरा. सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत डीएम शेखर आनंद के निर्देश पर सोमवार और शुक्रवार को पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत पंचायत कार्यालयों, सभी थाना परिसरों, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों, अनुमंडल कार्यालयों, अस्पताल कार्यालयों, नगर परिषद कार्यालयों तथा जिला स्तरीय विभागों में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा यथासंभव त्वरित निष्पादन भी किया गया. इस जनता दरबार में अंचल कार्यालय में जमीन से संबंधित कुल 10 मामला आया इसमें 9 का निष्पादन किया गया. वहीं आदर्श टाउन थाना में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में और अंचल थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में कुल दो- दो मामला का निष्पादन किया गया. इसी तरह शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में स्थापना से संबंधित वेतन के मामले तीन लोगों का निष्पादन किया गया. डीएम के जनता दरबार में 60 लोगों ने लगायी गुहार : शेखपुरा. डीएम शेखर आनंद में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बिजली कनेक्शन में सुधार, सेविका पद के लिए नियुक्ति करने, गेंहू खेत पटवन से वंचित करने, भविष्य निधि का लाभ दिलाने, सड़क दुर्घटना का मुआवजा दिलाने, जमीन अतिक्रमण, प्राथमिकी दर्ज से निपटारा कराने, खाता-खसरा में सुधार कराने, जबरदस्ती जमीन कब्जा करने, बंगाली पर मुहल्ले में सड़क निर्माण एवं पानी निकास कराने, मानसिक प्रताड़ना से मुक्त कराने, गलत आरोप लगाकर पद से मुक्त करने, परिमार्जन एवं जमाबंदी रद्द करने, अतिक्रमण से मुक्त कराने सड़क निर्माण में रैयती जमीन का मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित मामलें के आवेदन प्राप्त हुए. डीएम ने सभी परिवादियों की फरियाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जांचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निर्देश दिया. ताकि फरियादियों को परेशानियों से बचाया जा सकें. प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुंच रहें है. डीएम ने पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन का निर्देश दिया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भू- अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-प्रशासन आपके द्वार के नोडल पदाधिकारी, आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >