अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर किया हंगामा

चेवाड़ा के आजाद मैदान में बुधवार को आयोजित महिला होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए बाहर हंगामा मचाया.

आधी रात तक चली होमगार्ड महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1041 महिला अभ्यर्थियों में 727 ने सफलता अर्जित कर मेडिकल के लिये हुई क्वालीफाई शेखपुरा. चेवाड़ा के आजाद मैदान में बुधवार को आयोजित महिला होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए बाहर हंगामा मचाया. देर शाम को हो- हंगामे की जानकारी मिलने पर पहुंची बल ने हंगामा मचा रहे लोगों को वहां से हटा दिया. महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच की प्रकिया रात 12 बजे तक चली. इधर, गुरूवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान छंटे हुए कई महिला अभ्यर्थियों ने डीएम के यहां आवेदन देकर विज्ञापन में निर्धारित उंचाई के मापदंड पुरा करने के बाद भी अभ्यर्थियों के छांटने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला अभ्यर्थियों ने विरोध दर्ज करने पर सिपाहियों के द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए डीएम को आवेदन सौंपा है. डीएम को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता में उंचाई 153 सेंटीमीटर निर्धारित हैं. लेकिन,155 सेंटीमीटर की उंचाई वाले महिला अभ्यर्थियों को छांट दिए जाने पर आक्रोश जताया है.इसको लेकर दर्जनभर से अधिक अभ्यर्थियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया. जिला में पांच मई से होमगार्ड बहाली हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही थी. पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा 13 मई तक ली गयी. जबकि,14 और 15 मई को महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जानी थी. देर रात परेशान रहे अभ्यर्थी और परिजन महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुधवार की सुबह शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही. इससे महिला अभ्यर्थी से लेकर उनके परिवार के लोग परेशान रहे. इस संबंध में कई अभ्यर्थियों और परिजनों ने कहा कि देर रात होने कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अपने घर तक पहुंचने के लिए रात को रिजर्व वाहनों का जुगाड़ करना पड़ा. वहीं परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान रहे.अभिवावकों ने कहा कि सुबह सात बजे तक अभ्यर्थी मैदान में थी और आधी रात उसके बाहर आने का इन्तजार करते रहे. 1041 महिला अभ्यर्थियों में 727 ने सभी इवेंट में सफलता अर्जित की जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि 14 मई को कुल 1041 महिला अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराते हुए दौड़ में भाग लिया. जिसमें 956 महिला अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर ली. इसके उपरांत उन सभी का ऊंचाई का नाप लिया गया. जिसमें 224 महिला अभ्यर्थियों को तय मानक से कम लंबा रहने के कारण असफल घोषित किया गया.जिसके कारण आगे 727 महिला अभ्यर्थियों के द्वारा ऊंची कूद, लंबीकूद एवं शॉटपुट इवेंट में भाग लिया गया तथा अंत में मेडिकल जांच प्रक्रिया के तहत उनका मेडिकल जांच किया गया. अंतिम दिन 288 अभ्यर्थियों ने पाई सफलता की जा रही मेडिकल जांच वहीं, बृहस्पतिवार को अंतिम दिन दौड़ प्रतियोगिता में 341 महिला अभ्यर्थियों ने तय समय के अंदर दौड़ पूर्ण की. इसके उपरांत किए गए ऊंचाई नाप में 53 अभ्यर्थियों को तय मानक से कम लंबा रहने पर असफल घोषित करते हुए आगे 288 अभ्यर्थियों को ऊंची कूद, लंबी कूद एवं शॉट पुट इवेंट में भाग लेने के लिए भेजा गया तथा उनका ही मेडिकल जांच की प्रक्रिया की जा रही है. डीएम एवं एसपी के द्वारा प्रतिदिन स्थल पर मॉनिटरिंग का कार्य किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >