अरवल में माले नेता की हत्या के खिलाफ शेखपुरा में प्रतिरोध मार्च

अरवल जिला के भाकपा माले जिला कमिटी के सदस्य जुझारू नेता सुनील चंद्रवंशी की हत्या के विरोध में पार्टी द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन के तहत माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

शेखपुरा. अरवल जिला के भाकपा माले जिला कमिटी के सदस्य जुझारू नेता सुनील चंद्रवंशी की हत्या के विरोध में पार्टी द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन के तहत माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रतिवाद मार्च निकाला. इसके तहत शेखपुरा में भाकपा माले कार्यकर्ता शहर के पटेल चौक के समीप एकत्रित होकर समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला. इसका नेतृत्व जिला सचिव विजय कुमार विजय ने किया. इस अवसर पर माले नेता कमलेश कुमार मानव, कमलेश प्रसाद, राजेश कुमार राय, रिक्की खान , जगदीश चौहान, विशेश्वर महतो, प्रवीण सिंह कुशवाहा, छोटू कुमार, धीरज कुमार सहित दर्जनों लोग प्रतिरोध मार्च में शिरकत किया. इस अवसर पर जिला सचिव विजय कुमार विजय ने कहा कि भाजपा–जदयू के राज में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. हर दिन राज्य में कहीं न कहीं अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और अपराधी छुट्टा घूमता रहता है. उन्होंने कहा 10 सितम्बर को अरवल जिला के करपी के पास घर वापसी के समय भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य कॉ सुनील चंद्रवंशी की अपराधियों ने हत्या कर दी है. उन्होंने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी करने के साथ ही मृतक के परिवार को पचास लाख मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग सरकार से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >