फेंसिंग में प्रकृति और सचिन ने जीता स्वर्ण पदक

शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत रविवार को फेंसिंग ( तलवारबाजी) प्रतिस्पर्धा का शानदार शुभारंभ हुआ है.

राजगीर. शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत रविवार को फेंसिंग ( तलवारबाजी) प्रतिस्पर्धा का शानदार शुभारंभ हुआ है. इस प्रतिस्पर्धा में राजस्थान की प्रकृति शर्मा और हरियाणा के सचिन ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है. महिला सेबर फाइनल में प्रकृति शर्मा ने कर्नाटक की एस. तन्वी को कड़े मुकाबले में 15-12 से हराया. सेमीफाइनल में उन्होंने मणिपुर की अंबिका देवी को मात दी. अपनी जीत के बाद प्रकृति ने कहा, “यह मेरे कोच की कड़ी ट्रेनिंग और मेरे समर्पण का परिणाम है. मैं बहुत खुश हूं और यह अनुभव मेरे लिए यादगार रहेगा. वहीं, पुरुष फॉइल स्पर्धा में सचिन (हरियाणा) ने महाराष्ट्र के रोहन शाह को रोमांचक मुकाबले में 15-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। सचिन ने कहा, मैं अपने कोच, माता-पिता और खासतौर पर अपने पिता का धन्यवाद करता हूं, जिनके समर्थन से मैं यहां तक पहुंचा. परिणाम: महिला सेबर (फाइनल): स्वर्ण – प्रकृति शर्मा (राजस्थान) रजत – एस. तन्वी (कर्नाटक) कांस्य – अनुकृति सिंह (हरियाणा) और अंबिका देवी (मणिपुर) पुरुष फॉइल (फाइनल): स्वर्ण – सचिन (हरियाणा) रजत – रोहन शाह (महाराष्ट्र) कांस्य – करण चौधरी (उत्तर प्रदेश) इस अवसर पर उपस्थित सम्माननीय अतिथियों कौशल किशोर , विधायक, राजगीर , मशरुर अहमद ज़ुबैरी उर्फ मो. अरशद, उपाध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, नालन्दा, रजनीश मिश्रा, सहायक निदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण, रमाशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष, भारतीय तलवारबाजी संघ ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक और मैस्कॉट देकर सम्मानित किया. इस प्रतियोगिता में गुजरात के भरत जी ठाकुर प्रतियोगिता प्रबंधक की भूमिका निभा रहे हैं. बता दें कि बिहार 4 से 15 मई तक राज्य के पांच शहरों और दिल्ली में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेजबानी कर रहा है. इस संस्करण में 27 खेल शामिल किए गए हैं, और पहली बार ई-स्पोर्ट्स को प्रदर्शन खेल के रूप में जोड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >