ट्रेन की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक की छात्रा की मौत

दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी हॉल्ट के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक पॉलिटेक्निक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी.

बिहारशरीफ. दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी हॉल्ट के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक पॉलिटेक्निक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतका की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के गंजपर गांव निवासी सुनील कुमार की 30 वर्षीय पुत्री अभिलाषा कुमारी के रूप में हुई है. वह बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर जेपी कॉलेज से पॉलिटेक्निक के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी. मृतका के पिता सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अभिलाषा ने उन्हें फोन कर किराये के लिए 1500 रुपये मांगे थे, जिसे उन्होंने तत्काल ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया था. बातचीत के दौरान लड़की सामान्य थी और किसी परेशानी की बात नहीं कही थी. शाम में सोशल मीडिया पर दुर्घटना की तस्वीर देख उन्हें शक हुआ और वे अस्पताल पहुंचे. वहां पहुंचने पर शव की पहचान उन्होंने अपनी बेटी के रूप में की. परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अभिलाषा कहां और क्यों गयी थी. हादसा कैसे हुआ, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है. दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि तुंगी हॉल्ट के पास सुबह एक युवती का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ था. शव की पहचान शाम में अभिलाषा कुमारी के रूप में हुई. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. शराब धंधेबाज गिरफ्तार

शेखपुरा. उत्पाद विभाग ने छापामारी कर सदर प्रखंड के देवले गांव से शराब धंधेबाजको गिरफ्तार किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद थानाध्यक्ष मो इमरान ने बताया कि उत्पाद छापामार दल ने गांव के रामशरण चौधरी के पुत्र जगदीश कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से डेढ़ लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया. बाद में उसके खिलाफ उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए मंडल कारा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >