बिहारशरीफ: बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने बाबा मनीराम अखाड़ा में चढ़ाया पारंपरिक लंगोट, फोटोग्राफर बंधुओं की सुख-समृद्धि की कामना

बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, नालंदा ने बाबा मनीराम अखाड़ा में श्रद्धा और भक्ति के साथ पारंपरिक लंगोट चढ़ाया. सदस्यों ने जिले व राज्य के फोटोग्राफरों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Biharsharif News: बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, नालंदा की ओर से बाबा मनीराम अखाड़ा में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री श्री 1008 बाबा मनीराम जी को पारंपरिक लंगोट अर्पित किया गया. इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिले सहित पूरे राज्य के वीडियो एवं फोटोग्राफर बंधुओं के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

पदाधिकारियों ने मिलकर की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, सचिव सुनील कुमार तथा कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बाबा मनीराम जी को पारंपरिक लंगोट अर्पित किया. इसके बाद सभी सदस्यों ने अखाड़ा परिसर में पूजा-अर्चना कर संगठन की मजबूती, आपसी भाईचारा और फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े लोगों के निरंतर विकास की प्रार्थना की.

संगठन की एकता और मजबूती पर दिया गया जोर

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि बाबा मनीराम जी की कृपा से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह धार्मिक परंपरा केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि सभी फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर साथियों के बीच एकता, सहयोग और सद्भाव को भी मजबूत करती है.

सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील

सचिव सुनील कुमार ने कहा कि एसोसिएशन समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक और पेशेवर गतिविधियों का आयोजन करता रहा है. संगठन का उद्देश्य सभी सदस्यों को एक मंच पर जोड़ना तथा उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करना है. वहीं कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक अभ्युदय कुमार सिन्हा, कोर कमेटी सदस्य विक्रम कुमार, प्रेमचंद कुमार, राजीव जी, पीयूष पटेल, गुड्डू, रणधीर, चंदन, पत्रकार सुनील कुमार, रणवीर, सोनू, धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे. पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ.

Also Read: Bankipur By Election Result: बांकीपुर में छा गए प्रशांत किशोर, 2025 में हार के 9 महीनों बाद ऐसा क्या बदला कि BJP को उसी के गढ़ में पछाड़ दिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >