बिंद में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बिंद प्रखंड के बिंद गांव में कैंडल मार्च निकाला गया.

बिंद (नालंदा) . जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बिंद प्रखंड के बिंद गांव में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च के दौरान युवाओं ने जोश से, बंदे भारत, भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकवादियों को कड़ी सजा देने की मांग की. लोगों ने पीएम मोदी के आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख का समर्थन किया और सरकार से निर्णायक कारवाई करने का आग्रह किया. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर के लोगों में गुस्सा फूट रहा है. पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में कैंडल मार्च, विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस कड़ी में रविवार को बिंद गांव में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. कैंडल मार्च शुरू होने से पहले पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. कैंडल मार्च दुर्गा स्थान बिंद से शुरू होकर बिंद बाजार, पुलपर बस स्टैंड, बाबा चौंक होते हुए शिवालय मंदिर पर समाप्त हुई. कैंडल मार्च में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. हाथों में तरह-तरह के बैनर लिए इन लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. लोगों का एक ही मत है कि इस देश में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करना चाहिए. मौके पर बिंद पंचायत मुखिया उमेश राउत, पप्पू राम, गुड्डू रजक, राकेश कुमार, चुन्नू कुमार सहित दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों ने भी कैंडल मार्च में हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >