स्वतंत्रता दिवस पर बिहारशरीफ में चलेगा 'पेंट नालंदा' अभियान, छात्र-छात्राएं दीवारों पर उकेरेंगे जिले की विरासत

बिहारशरीफ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'पेंट नालंदा' अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत छात्र-छात्राएं सार्वजनिक दीवारों पर चित्रकारी कर जिले की सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति को प्रदर्शित करेंगे. प्रशासन द्वारा सामग्री और सम्मान की व्यवस्था की जाएगी.

Paint Nalanda Campaign : बिहारशरीफ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से 'पेंट नालंदा' अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत छात्र-छात्राएं सार्वजनिक स्थलों की दीवारों को आकर्षक चित्रों से सजाएंगे.

चित्रों के माध्यम से देशभक्ति, नालंदा की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक संपदा, आध्यात्मिक महत्व और जिले की गौरवशाली पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा.

अभियान का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक स्वरूप प्रदान करना और स्वच्छ व सुंदर नालंदा का संदेश देना है.

प्रशासन द्वारा सामग्री वितरण और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

जिला प्रशासन के अनुसार अभियान में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को पेंटिंग के लिए रंग, ब्रश, पेंट और अन्य सभी आवश्यक सामग्री प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी. चयनित स्थानों की दीवारों पर छात्र-छात्राएं अपनी कल्पनाशीलता और कला के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों से जुड़े चित्र उकेरेंगे.

Also Read : हरनौत में पीएम सूर्य घर योजना शिविर, रूफटॉप सोलर और मुफ्त बिजली की जानकारी लेने उमड़ी भीड़

अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा. इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा.

युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना और ऑनलाइन पंजीकरण

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी, साथ ही कला के माध्यम से नालंदा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा.

जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं और युवा कलाकारों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की है. इच्छुक प्रतिभागी जिला प्रशासन द्वारा जारी गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.

Also Read: नालंदा में मैजिक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत; गराई बिगहा गांव के पास हुआ हादसा

प्रशासन ने कहा है कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस समारोह को जनभागीदारी और रचनात्मकता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >