नालंदा रेड़ी पैक्स चुनाव: 11 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, अध्यक्ष पद के लिए 15 जुलाई को मतदान

नालंदा के हिलसा प्रखंड में रेड़ी पंचायत पैक्स चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है. 11 कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए 15 जुलाई को मतदान होगा. वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार और विजय शंकर सिंह के बीच कांटे की टक्कर तय है.

Biharshariff News : नालंदा के हिलसा प्रखंड की 15 पंचायतों में इस बार केवल रेड़ी पंचायत पैक्स का चुनाव होगा. नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद का मुकाबला वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार और विजय शंकर सिंह के बीच रह गया है. वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के सभी 11 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं. अब 15 जुलाई को केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा.

अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों में सीधी टक्कर

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अमर कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बलवापर गांव के विजय शंकर सिंह, मजीदपुर गांव के सुरेंद्र कुमार और रवि रंजन कुमार ने नामांकन दाखिल किया था. नामांकन वापसी के अंतिम दिन रवि रंजन कुमार ने अपना पर्चा वापस ले लिया. इसके बाद अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार और विजय शंकर सिंह के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया.

उन्होंने बताया कि सुरेंद्र कुमार वर्तमान पैक्स अध्यक्ष हैं, जबकि पिछले चुनाव में विजय शंकर सिंह बेहद कम अंतर से हार गए थे. ऐसे में इस बार दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है.

15 जुलाई को 2117 वोटर करेंगे मतदान

निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, 15 जुलाई को होने वाले मतदान में कुल 2,117 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, 17 जुलाई को निर्वाचन की शेष औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.

कार्यकारिणी सदस्य के सामान्य वर्ग के पांच पदों के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. नामांकन वापसी के अंतिम दिन सुबोध कुमार द्वारा पर्चा वापस लेने के बाद रिंकू कुमारी, रंजोली देवी, शैलेश कुमार, शशि भूषण और अशोक कुमार चंद्रिका निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए.

15 को केवल अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान

इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग से उषा कुमारी एवं लक्ष्मी पासवान, पिछड़ा वर्ग से अमरजीत कुमार एवं राजकुमारी देवी, तथा अति पिछड़ा वर्ग से सुनीता कुमारी एवं मनोज राउत भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को शीघ्र ही निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे. अब रेड़ी पैक्स चुनाव में 15 जुलाई को केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.

Also Read : रहुई के अंबेडकर नगर में टूटी सड़क और जाम नाले से बढ़ी परेशानी, जलजमाव से लोगों का जीना हुआ मुश्किल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >