ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में एक की मौत

थाना क्षेत्र के सोसंदी मोड़ और भेंडा मोड़ के बीच बिहटा-सरमेरा एसएच 78 पर ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

रहुई. थाना क्षेत्र के सोसंदी मोड़ और भेंडा मोड़ के बीच बिहटा-सरमेरा एसएच 78 पर ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. वहीं इस सड़क दुर्घटना में स्कॉर्पियो के चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि ट्रक चालक भाग गये. इस सड़क दुर्घटना की जानकारी रहुई थाना की पुलिस को दिया गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की. मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी संजय प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में की गयी है. सड़क हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ लग गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि गिट्टी से भरकर ले जा रहे ट्रक बिंद की ओर से रहुई की तरफ जा रही थी जबकि स्कॉर्पियो रहुई से बिंद की ओर आ रही थी. इसी दरम्यान सोसंदी मोड़ और भेंडा मोड़ के बीच ट्रक और स्कॉर्पियो दोनों की आमने सामने टक्कर हो गयी. टक्कर के उपरांत ट्रक का अगला हिस्सा स्कॉर्पियो के उपर चढ़ गया. सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गयी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >