अधिकारी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें : डीएम

मगध साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर में चार से 15 मई तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक किया गया है.

राजगीर. मगध साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर में चार से 15 मई तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक किया गया है. बिहार खेल विश्वविद्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी, आयोजन समिति के संयोजक और विभिन्न कार्यबलों के प्रतिनिधि शामिल हुये. बैठक में डीएम शशांक शुभंकर द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों की गहन समीक्षा किया गया है.आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को अंतिम रूप देने का उनके द्वारा निर्देश दिया गया. डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि खिलाड़ियों और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने आयोजन स्थलों, खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा उपायों, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है. डीएम शशांक शुभंकर ने कहा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन राजगीर के लिए गर्व का विषय है. राजगीर जैसे ऐतिहासिक नगर में इस आयोजन से न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य के पर्यटन और सांस्कृतिक महत्व को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी. हम सभी मिलकर इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाएंगे. बैठक के दौरान डीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यों को समयबद्ध और समन्वित तरीके से पूरा करें. उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों की साफ-सफाई, खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए उच्चस्तरीय आवासीय प्रबंध, निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति, चिकित्सा सहायता, यातायात व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आदेश दिया है. एसपी भारत सोनी ने सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का व्यापक व्यवस्था की जायेगी. विभिन्न स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. खिलाड़ियों और वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल की व्यवस्था होगी. खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए विशेष रूट चार्ट तैयार किया गया है. बैठक में बिजली आपूर्ति, पानी की व्यवस्था, शौचालय, यातायात मार्गों के दुरुस्तीकरण, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस की उपलब्धता और मीडिया प्रबंधन से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य करें ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाय. बैठक में यातायात मार्गों के सुधार, खिलाड़ियों के लिए परिवहन सुविधा, मीडिया समन्वय केंद्र की स्थापना और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा हुई. समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, प्रशिक्षु समाहर्ता, अपर समाहर्ता मंजीत कुमार , अपर समाहर्ता आपदा सफीक अहमद, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय कृष्ण कुमार उपाध्याय, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, डीसीएलआर उपेन्द्र सिंह सहित सभी विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >