कर्मचारी चयन आयोग की कार्यालय परिचारी परीक्षा आज

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार पटना द्वारा कार्यालय परिचारी के पद पर नियुक्ति के लिए रविवार 11 मई को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.

बिहारशरीफ. बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार पटना द्वारा कार्यालय परिचारी के पद पर नियुक्ति के लिए रविवार 11 मई को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. जिला प्रशासन के द्वारा जिले में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को नगर भवन, बिहारशरीफ में अपर समाहर्ता मंजीत कुमार की अध्यक्षता में सभी केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री कुमार ने कहा कि परीक्षा को लेकर जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां लगभग 11948 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जायेगा. इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में पूर्वाह्न 9:00 बजे से 11:00 बजे तक ही प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षा की शुरुआत 12:00 बजे दोपहर से होगी जो 2:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन किया जाना है. इसके लिए सभी केंद्राधीक्षक, अधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह सजग रहकर अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में कुल 31 स्टैटिक दंडाधिकारी, 07 जोनल दंडाधिकारी एवं 04 उड़नदस्ता दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है. गश्ती दल दंडाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी लगातार विभिन्न संबद्ध परीक्षा केंद्रों के बीच भ्रमणशील रहते हुए स्वच्छ परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करायेंगे. इस अवसर पर वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा सहित सभी केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. कडी सुरक्षा में आयोजित होगी परीक्षा:-

सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पूर्व तक ही परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश दिया जाएगा. सभी परीक्षा केदो पर परीक्षार्थियों को कड़ी तलाशी के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा. किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर , ब्लुटूथ, वाई – फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर आदि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसी प्रकार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तीन-तीन स्टैटिक दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. 11: 00 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

परीक्षा केन्द्रों पर लागू रहेगी धारा 163:-

परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी वैभव काजले नितिन के द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास 500 मीटर की त्रिज्या में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. इसके तहत किसी भी परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक रूप से मटरगश्ती करना, भीड़भाड़ लगाना, लाउडस्पीकर बजाना, लाठी- डंडे अथवा हथियार का प्रदर्शन करना आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा केन्द्रों के आसपास की सभी साइबर कैफे तथा फोटो स्टेट की दुकानें इस दौरान बंद रहेंगे.

परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना:-

परीक्षा के सम संचालन के लिए जिले में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. नियंत्रण कक्ष का टोल फ्री नंबर 18003456323 है.जिला शिक्षा पदाधिकारी नालन्दा को नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है. इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. संपूर्ण परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी. परीक्षा के आयोजन के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने को लेकर अलग से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >