टीबी मरीजों के बीच बांटी गई पौष्टिक आहार किट, 2028 तक टीबी मुक्त शेखपुरा का लक्ष्य

Sheikhpura News : शेखपुरा सदर अस्पताल में 200 टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. 2028 तक जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग जमीनी स्तर पर स्क्रीनिंग का कार्य कर रहा है.

Sheikhpura News : शेखपुरा सदर अस्पताल में टीबी रोग के मरीजों के बीच पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिला स्वास्थ्य समिति एवं कई निजी संस्थान की ओर से 200 टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक आहार सामग्री का वितरण किया गया. जिसमें 25-25 मरीजों को जिले के चार प्रमुख निजी संस्थान की ओर से पौष्टिक आहार का वितरण किया गया.

इस वितरण शिविर का विधिवत शुभारंभ एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किया. जबकि मौके पर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सतीश चंद्र बोस, डॉ. आशीष रंजन, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नौशाद आलम, डीपीएम दयानिधि, डीपीसी शाकिर खान, सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

2028 तक शेखपुरा को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य: एसीएमओ

इस बाबत एसीएमओ ने कहा कि यह मुहिम भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है. उन्होंने दृढ़ संकल्प दोहराते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य 2028 तक शेखपुरा जिले को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाना है. इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है.

उन्होंने बताया कि टीबी रोगियों को दवाइयों के साथ-साथ बेहतर पोषण मिलना बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य से शिविर में कुल 200 टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक आहार किट (न्यूट्रिशन सप्लीमेंट) का वितरण किया गया, ताकि मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें.

पंचायतों में शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग का कार्य जल्द होगा पूरा

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर काम चल रहा है. जिले की विभिन्न पंचायतों में जाकर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है.

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द जिले की सभी पंचायतों में स्क्रीनिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा, ताकि एक भी संक्रमित व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे.

Also Read : शेखपुरा में मकान मालिक बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराये पर नहीं दे सकेंगे मकान, जानें नया नियम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >