फरार आरोपितों के घर पर नोटिस साटा

नगर थाना पुलिस ने लंबे अरसे से हत्या और गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के कारे गांव स्थित घर पर इश्तहार चिपकाया.

शेखपुरा. नगर थाना पुलिस ने लंबे अरसे से हत्या और गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के कारे गांव स्थित घर पर इश्तहार चिपकाया. इन सभी को एक माह के अंदर न्यायालय में समर्पण करने की चेतावनी भी दी. इस अभियान का नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तथा एएसआई पंकज कुमार सिंह ने सशस्त्र बलों के सहयोग से किया. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संपत्ति बंटवारे के विवाद में वर्ष 2017 में कारे गांव में बदमाशों ने 50 वर्षीय अशोक यादव की हत्या कर दी थी. घटना के संबंध में स्थानीय नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इस हत्या के मामले में हत्या आरोपी राम गुलाम यादव घटना के बाद से अब तक फरार चल रहा है. जबकि, शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में पुलिस द्वारा की जा चुकी है. इसी तरह कारे गांव की ही एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले का एक आरोपी राजेंद्र यादव का पुत्र सत्येंद्र कुमार वर्ष 2018 से फरार चल रहा है. पुलिस ने वर्षों से इन दोनों संगीन मामलों में फरार चल रहे दोनों आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई के पूर्व कड़ी पुलिस निगरानी में इश्तहार चिपकाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >