दहेज के लिए नवविवाहिता को मारपीट कर निकाला

दहेज के रूप में दो लाख रुपये कि राशि नहीं मिलने पर पति सहित सहित ससुराल वालों ने एक 21 वर्षीय नव विवाहिता की बुरी तरह पिटाई कर घायल करने के बाद घर से बाहर निकाल दिया.

शेखपुरा. दहेज के रूप में दो लाख रुपये कि राशि नहीं मिलने पर पति सहित सहित ससुराल वालों ने एक 21 वर्षीय नव विवाहिता की बुरी तरह पिटाई कर घायल करने के बाद घर से बाहर निकाल दिया. घटना में घायल नवविवाहिता सृष्टि कुमारी को इलाज के लिए बरबीघा शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. घटना में घायल विवाहिता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने मैके पटना जिला अंतर्गत घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसांय गांव में जाकर शरण ली. इस बाबत महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि घटना में घर से मारपीट कर बाहर निकाली गई विवाहिता की लिखित शिकायत पर शनिवार को स्थानीय थाना में दहेज उद्पीड़न की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि गोसांय गांव निवासी रहे स्व वशिष्ठ यादव की पुत्री की शादी मिशन थाना क्षेत्र के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में पड़ने वाले नसीबचक मोहल्ला निवासी विनय यादव के पुत्र टुनटुन यादव के साथ हुई थी. लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति सहित ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे. इसी क्रम में गत 17 नवंबर के दिन विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया गया था. बाद में मैके के लोग बरबीघा पहुंचकर उसका इलाज कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में दर्ज की प्राथमिकी में पति, सास, ससुर तथा भैसुर को नामजद आरोपित बनाया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >