नालंदा : नौरंगा हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

नालंदा जिले के नौरंगा गांव में जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है.

नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नौरंगा गांव निवासी स्व दोदराज पासवान के 65 वर्षीय पुत्र नरेश पासवान व नरेश पासवान के पुत्र मंटू पासवान के रूप में हुई है.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और छापेमारी

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि बुधवार को नौरंगा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर अमरजीत केवट के साथ मारपीट की गई थी. मारपीट के दौरान उसका मौत हो गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद गुरुवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

Also Read : राजगीर : भारतीय मनोविज्ञान दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, कॉलेज में काउंसलिंग सेल की शुरुआत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mukul nath

मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >