नालंदा समेत कई जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट, वज्रपात के साथ तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने नालंदा समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. अगले तीन घंटों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Nalanda Weather News : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), पटना ने नालंदा जिले सहित राज्य के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान नालंदा के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

इन जिलों में भी बारिश और वज्रपात की आशंका

आईएमडी के अनुसार नालंदा के अलावा बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, पटना, समस्तीपुर, शेखपुरा और वैशाली जिले के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है. मौसम में अचानक बदलाव के कारण तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.

किसानों और मजदूरों को विशेष सावधानी की सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों, खेतों में काम कर रहे मजदूरों और खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है. खराब मौसम के दौरान खेतों में काम रोकने और सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है.

पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें

विभाग ने लोगों से पेड़ों के नीचे खड़े होने, खुले मैदान में रहने तथा बिजली के खंभों और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की अपील की है. वज्रपात के समय मोबाइल और अन्य विद्युत उपकरणों के उपयोग में भी सावधानी बरतने को कहा गया है.

जिला प्रशासन ने जारी की अपील

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है. साथ ही अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क करें.

Also Read : बेगूसराय में आईटीआई प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर 22 केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू, जिला प्रशासन अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kanchan kumar

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >