नालंदा में शादी के कुछ ही महीने बाद युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Nalanda Road Accident : नालंदा जिले के नगरनौसा थाना इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक नवविवाहित परिवार की खुशियां छीन लीं. महज 19 साल के युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई.

Nalanda Road Accident : (निरंजन कुमार) नालंदा जिले के नगरनौसा थाना इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक नवविवाहित परिवार की खुशियां छीन लीं. महज 19 साल के युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिठाई दुकान से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के जागो बीघा निवासी इंदु राम के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि संजीव नगरनौसा में एक मिठाई दुकान में काम करता था. सोमवार को काम खत्म कर वह बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया.

13 महीने पहले हुई थी शादी

संजीव कुमार की शादी 5 मई 2025 को बेना थाना क्षेत्र के सिरनाम गांव निवासी मोहन राम की पुत्री पुनीता कुमारी के साथ हुई थी. शादी को अभी करीब 13 महीने ही हुए थे. दंपति की कोई संतान भी नहीं थी. पति की असामयिक मौत से पत्नी पुनीता गहरे सदमे में है और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ट्रक जब्त, चालक फरार

नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया. वाहन नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >