नालंदा में ड्यूटी से लौट रहे एफसीआई कर्मी की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर गई जान

Nalanda Road Accident : (अजय कुमार सिंह) Nalanda Road Accident : नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एफसीआई कर्मी की मौत हो गई. ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को परमानंदपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया.

Nalanda Road Accident : (अजय कुमार सिंह)
नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एफसीआई कर्मी की मौत हो गई. ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को परमानंदपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

कौआकोल से ड्यूटी कर लौट रहे थे प्रेमरंजन

मृतक की पहचान कतरीसराय थाना क्षेत्र के पलटपुर गांव निवासी 33 वर्षीय प्रेमरंजन कुमार उर्फ पप्पू सिंह के रूप में हुई है। वह नवादा जिले के कौआकोल स्थित एफसीआई में अनुबंध पर कार्यरत थे और प्रतिदिन घर से ड्यूटी पर आते-जाते थे।

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

परिजनों के अनुसार सोमवार को भी प्रेमरंजन कुमार रोज की तरह ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कतरीसराय-गिरियक पार्वती पथ पर परमानंदपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

दो साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अपने पीछे पत्नी और करीब दो वर्ष का एक बेटा छोड़ गए हैं. हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार-बार पति को याद कर बेहोश हो जा रही है।

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम

प्रेमरंजन कुमार की असमय मौत से पूरे पलटपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने बताया कि वह मिलनसार और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति थे. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा है.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >