नालंदा में मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत जिले के मत्स्य कारोबारियों को थ्री व्हीलर वितरित

Nalanda News: बिहारशरीफ में मत्स्य उत्पादन और कारोबार में बढ़ोतरी के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत जिले के 20 प्रखंडों में थ्री व्हीलर (आइस बॉक्स सहित) वितरण का लक्ष्य मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया था.

Nalanda News🙁विवेकानंद सिंह ) बिहारशरीफ में मत्स्य उत्पादन और कारोबार में बढ़ोतरी के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं.

इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत जिले के 20 प्रखंडों में थ्री व्हीलर (आइस बॉक्स सहित) वितरण का लक्ष्य मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया था.

प्रखंड में मत्स्य व्यवसायियों को एक-एक थ्री व्हीलर देने का प्रावधान

योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में मत्स्य व्यवसायियों को एक-एक थ्री व्हीलर देने का प्रावधान है. विभाग ने थ्री व्हीलर की इकाई लागत तीन लाख रुपये निर्धारित की है.

जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है. इस योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख मत्स्यकारोबारी लाभान्वित होंगे.

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने क्या बताया?

अब तक विभाग द्वारा 17 प्रखंडों में थ्री व्हीलर वितरण किया जा चुका है. शेष तीन प्रखंडों में भी जल्द ही वितरण किया जाएगा. इस योजना से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में मछली खाने वाले लोगों को ताजा और गुणवत्तापूर्ण मछली उपलब्ध होगी और मत्स्य क्षेत्र को व्यवसायिक रूप देने में मदद मिलेगी.

जिला मत्स्य पदाधिकारी शम्भू कुमार पटेल ने बताया कि मत्स्य क्षेत्र में बेरोजगारों के लिए रोजगार के असीम अवसर हैं. इससे मत्स्य उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिलेगा और मछली उत्पादकों को उचित मूल्य मिलेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस क्षेत्र में कई योजनाएं चला रही हैं.

Also Read: शेखपुरा में दवा की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ सभी मेडिकल दुकानें बंद, मरीजों को हो रही परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >