मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 50 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, नालंदा के स्कूल में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Nalanda News : नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड के मध्य विद्यालय कला कैला में बुधवार को मिड-डे मील का भोजन खाने से अचानक पचास से अधिक बच्चे बीमार हो गए . खाना खाने के थोड़ी ही देर बाद बच्चों को उल्टी, दस्त और चक्कर आने लगा. जिसके बाद कई बच्चे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.

Nalanda News : (रजनीकांत कुमार) नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड के मध्य विद्यालय कला कैला में बुधवार को मिड-डे मील का भोजन खाने से अचानक पचास से अधिक बच्चे बीमार हो गए है. खाना खाने के थोड़ी ही देर बाद बच्चों को उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद कई बच्चे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.

इस घटना से स्कूल परिसर और गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चंडी रेफरल अस्पताल भेजा गया है तो कुछ परिजन अपने बच्चों को निजी हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं.

घटना पर बच्चों ने क्या बताया?

अस्पताल में इलाज करा रही पांचवीं कक्षा की छात्रा अमृता कुमारी ने बताया कि दोपहर के भोजन में चावल और चने (बूट) की सब्जी परोसी गई थी. खाना खाने के दौरान ही सब्जी के कोने में एक संदिग्ध ‘गोली’ मिली। छात्रा के मुताबिक, लगभग सभी बच्चों ने यह भोजन खाया था.

जिसके बाद एक-एक कर सबकी तबीयत बिगड़ने लगी. छात्राओं ने यह भी बताया कि रोजाना की तरह बच्चों से पहले शिक्षकों ने भोजन को नहीं चखा था.

घटना पर प्रधानाध्यापिका ने क्या बताया?

अमरेश सर नामक एक शिक्षक ने भी वही खाना खाया, जिसके बाद उन्हें भी गंभीर रूप से चक्कर आने लगा और वे भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे. स्कूल की प्रधानाध्यापिका रजनी कुमारी ने बताया कि आज बच्चों को मिड-डे मील में छोला और चावल परोसा गया था.

जैसे ही बच्चों ने भोजन करना शुरू किया, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. कई बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए और कुछ बच्चे चक्कर खाकर बेहोश हो गए. स्थिति को देखते हुए तुरंत सभी को नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और चंडी रेफरल अस्पताल ले जाया गया.

एसडीओ, शिक्षा विभाग के डीपीओ और डीइओ भी अस्पताल पहुंचे

इस पूरी घटना की लिखित सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है. इधर घटना की जानकारी मिलते हैं हिलसा एसडीओ अमित कुमार पटेल, शिक्षा विभाग के डीपीओ आनंद शंकर डीइओ नालंदा आनंद विजय अस्पताल पहुंच बच्चों के बारे में जानकारी लिया. वहीं नालंदा सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह भी अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों का जायजा ले रहे हैं.

Also Read: TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा शेड्यूल, आंदोलन नहीं, तैयारी पर दें ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >