राष्ट्रीय राजमार्गों पर सख्ती बढ़ी, सड़क सुरक्षा के लिए 12 सदस्यीय निगरानी दल गठित

Nalanda News: नालंदा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण, पार्किंग और असुरक्षित गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर डीएम और एसपी ने समीक्षा बैठक की. सड़क सुरक्षा मानकों की निगरानी के लिए 12 सदस्यीय विशेष दल का गठन किया गया है.

Nalanda News: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग रोकने को लेकर बुधवार को समाहरणालय में डीएम कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. अधिकारियों को सर्वोच्च न्यायालय और परिवहन विभाग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया.

सड़क सुरक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बैठक में डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और अनधिकृत गतिविधियां सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

12 सदस्यीय राजमार्ग निगरानी दल का गठन

सड़क सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 12 सदस्यीय संयुक्त समर्पित राजमार्ग निगरानी दल का गठन किया गया है. यह दल नियमित निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था की निगरानी करेगा.

बिना अनुमति नहीं मिलेगा लाइसेंस

डीएम ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा क्षेत्र में एनएचएआई या पीडब्ल्यूडी की अनुमति के बिना कोई भी विभाग, निकाय या प्राधिकरण लाइसेंस, एनओसी या व्यापारिक अनुमति जारी नहीं करेगा. पहले से जारी लाइसेंसों की 30 दिनों के भीतर समीक्षा होगी.

60 दिनों में हटेंगी अवैध संरचनाएं

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बने सभी अवैध निर्माण और संरचनाओं को 60 दिनों के भीतर हटाने या ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

अवैध अतिक्रमण पर चलेगा नियमित अभियान

राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण, अवैध व्यवसाय और अनधिकृत गतिविधियों के खिलाफ नियमित निगरानी अभियान चलाया जाएगा. संबंधित विभागों को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

अवैध प्रवेश-निकास मार्गों की होगी पहचान

हाईवे किनारे बने असुरक्षित और अवैध प्रवेश-निकास मार्गों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी. इसके बाद सड़क सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. गठित निगरानी दल प्रत्येक माह निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिला पदाधिकारी कार्यालय को सौंपेगा. वहीं टास्क फोर्स प्रत्येक पखवाड़े समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्रवाई की समीक्षा करेगी.

विशेष अभियान चलाने के निर्देश

डीएम ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विशेष अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही अनधिकृत प्रतिष्ठानों और व्यवसायों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में अपर समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, यातायात, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, एनएचएआई के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: राजगीर में पुरुषोत्तम एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले शाही स्नान में जुटे लाखों श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >