हेमचंद्र बने नालंदा के नए DEO, शिक्षा व्यवस्था में सुधार को बताया प्राथमिकता

Nalanda News : नालंदा के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में हेमचंद्र ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता बताया.

Nalanda News : नालंदा जिले के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के रूप में हेमचंद्र ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय से विधिवत प्रभार लिया. इस दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) मो. शाहनवाज सहित जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

गुणात्मक सुधार और समाधान प्राथमिकता

नए डीईओ के स्वागत के बाद हेमचंद्र ने कहा कि जिले की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाना और शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा. बता दें कि हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसके तहत हेमचंद्र को नालंदा का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है.

नए डीईओ की नियुक्ति से कर्मियों में खुशी

इसी कड़ी में नालंदा जिला में तैनात आनंद विजय को शिक्षा विभाग के पटना मुख्यालय में अवकाश रक्षित पदाधिकारी बनाया गया है. उनकी जगह पर सहरसा के जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र को नालंदा का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि श्री हेमचंद्र पूर्व में भी नालंदा जिला में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) तथा सर्व शिक्षा अभियान के पद पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं. उनके पुनः नालंदा आगमन से शिक्षा विभाग के कर्मियों में खुशी की लहर देखी जा रही है.

नालंदा से इन अधिकारियों का हुआ तबादला

शिक्षा विभाग के इस बड़े फेरबदल के तहत नालंदा जिले में कार्यरत डीपीओ कविता कुमारी को प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक के पद पर प्रोन्नत कर तैनात किया गया है. वहीं, जन शिक्षा के सहायक निदेशक के पद पर नियुक्त तथा नालंदा में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) के पद पर कार्यरत मो. शाहनवाज को अब जन शिक्षा का ही सहायक निदेशक बनाया गया है.

पटना मुख्यालय से लेकर अन्य जिलों में मिली नई जिम्मेदारी

इसके अलावा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार राउत को समस्तीपुर जिले का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि नालंदा की डीपीओ अंशु कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD), विश्वविद्यालय के पद पर तैनात किया गया है. इसी प्रकार, जिला शिक्षा कार्यालय में कार्यरत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद शंकर को अरवल का कार्यक्रम पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

नालंदा शिक्षा कार्यालय में खाली पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति

दूसरी तरफ, स्थानांतरण के कारण नालंदा जिला शिक्षा कार्यालय में खाली हुए पदों पर भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इनमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ), गोरौल (वैशाली) के पद पर तैनात सुशील कुमार को नालंदा में कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) नियुक्त किया गया है. उनके द्वारा भी शुक्रवार को कार्यालय में पहुंचकर अपना योगदान दे दिया गया है.

Bihar Sharif News : नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

इसी प्रकार, कैमूर के कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन को नालंदा में कार्यक्रम पदाधिकारी का पद दिया गया है. गोपालगंज जिले से कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रभात को तथा सुपौल से कार्यक्रम पदाधिकारी भोला कुमार कर्ण को भी नालंदा जिला में कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है. जिले में स्थानांतरित होकर आए अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा भी अगले एक-दो दिनों के भीतर कार्यालय में योगदान दे दिया जाएगा.

Also Read : नालंदा में सड़क जाम और जलजमाव से निपटने की तैयारी, ई-रिक्शा रूट से अतिक्रमण तक बनेगा एक्शन प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjwalanand giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >