बिंद के दिव्यराज ने बढ़ाया नालंदा का मान, भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, गांव में जश्न का माहौल

Nalanda News: नालंदा जिले के बिंद गांव निवासी दिव्यराज कुमार भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर लेवल-4 बने हैं. उनकी इस उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया.

Nalanda News (बिंद से मुकुल नाथ सिन्हा की रिपोर्ट)
नालंदा जिले के बिंद गांव के होनहार युवक दिव्यराज कुमार ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर लेवल-4 बनकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है. मंगलवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर और फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया.

सैनिक स्कूल से शुरू हुआ देशसेवा का सफर

दिव्यराज कुमार बिंद गांव निवासी मोहन प्रसाद के पुत्र हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा के बाद चयन हरियाणा के प्रसिद्ध सैनिक स्कूल कुंजपुरा में हुआ. वर्ष 2016 में उन्होंने वहीं से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की और बाद में इंटरमीडिएट की पढ़ाई भी पूरी की. छात्र जीवन से ही उनका लक्ष्य देश की सेवा करना था और वे लगातार उसी दिशा में आगे बढ़ते रहे.

दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक के बाद की वायुसेना की तैयारी

इंटरमीडिएट के बाद दिव्यराज ने वर्ष 2021 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने पूरी एकाग्रता के साथ भारतीय वायुसेना की तैयारी शुरू की. कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर वर्ष 2025 में उनका चयन भारतीय वायुसेना में हुआ और अब वे फ्लाइंग ऑफिसर लेवल-4 के पद पर कार्यरत हैं.

युवाओं को दिया मेहनत और अनुशासन का संदेश

दिव्यराज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया. उन्होंने युवाओं से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने पर हर मंजिल हासिल की जा सकती है. गांव के बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे बिंद प्रखंड के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी.

Also Read: सहयोग शिविर में पहुंचे नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >