बिहारशरीफ : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 31 अगस्त को जॉब कैंप; कितनी होगी सैलरी

नालंदा जिले के युवाओं के लिए 31 अगस्त को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. रेडर सिक्योरिटी कंपनी 100 पदों पर भर्ती करेगी. 10वीं पास और आईटीआई योग्यता वाले अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

Nalanda Job Camp 2026 : बिहारशरीफ जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से 31 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, बिहारशरीफ में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा.

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में निजी कंपनी रेडर सिक्योरिटी की ओर से 100 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

इन पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास और आईटीआई वाले कर सकेंगे आवेदन

जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार मशीन ऑपरेशन, क्वालिटी पैकेजिंग एवं प्रोडक्शन हेल्पर पदों के लिए भर्ती की जाएगी. इसके लिए 10वीं पास, आईटीआई एवं इससे अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

18,500 से 19,500 रुपये मिलेगा वेतन, ऑल इंडिया रहेगा कार्यस्थल

चयनित अभ्यर्थियों को 18,500 से 19,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. नियुक्ति का कार्यस्थल ऑल इंडिया रहेगा. जॉब कैंप में पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं.

आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ कैंप में शामिल होने की अपील

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों के साथ जिला नियोजनालय पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है.

निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का मिल रहा बेहतर अवसर

जिला नियोजनालय के माध्यम से आयोजित यह जॉब कैंप बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध करा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >