नालंदा : हिलसा में सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन जारी, कूड़ा जमा; स्थायी नौकरी और समान वेतन की मांग

Nalanda News : नालंदा के हिलसा नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही. स्थायी नौकरी और समान वेतन की प्रमुख मांगों को लेकर हो रहे इस विरोध प्रदर्शन से शहर में कूड़ा जमा हो गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Nalanda News : नालंदा जिले के हिलसा नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही. स्थायी नौकरी, समान काम-समान वेतन और परिवार पेंशन की प्रमुख मांगों को लेकर सफाई कर्मी सोमवार से काम बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में कूड़ा जमा हो गया है और साफ-सफाई बाधित है.

आंदोलनरत सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगें और नाम

इस दौरान रवि डोम, सरोजनी देवी, विमल देवी, राजा डोम, बवन डोम, नुनु डोम, दीपक डोम, रितिक डोम, साजन डोम, रिंकी देवी, कारी देवी, बंटी डोम आदि हड़ताली कर्मियों का कहना है कि उन्हें स्थायी सेवा, उचित वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं.

उन्होंने बताया कि कई बार आंदोलन और बातचीत के बावजूद सरकार ने केवल आश्वासन दिया, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ. उसी को लेकर राज्यभर में सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं. इसी के विरोध में वे काम छोड़कर आंदोलन पर हैं.

शहर में फैली दुर्गंध और स्थानीय लोगों की परेशानी

हड़ताल का असर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है. मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्रों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगने से दुर्गंध फैलने लगी है.

स्थानीय निवासियों ने नगर प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है.

सफाई कर्मियों की चेतावनी और आगामी आशंकाएं

सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. उनकी मांगों में स्थायी नौकरी, समान काम-समान वेतन और सेवाकाल के दौरान या बाद में परिवार को पेंशन तथा ईपीएफ की सुविधा शामिल है.

इधर आम लोगों ने आशंका जताई है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो शहर "कूड़ा संकट" की चपेट में आ सकता है.

कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद का बयान

इस संबंध में, कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई है और उम्मीद है कि सभी कर्मी जल्द ही काम पर लौट आएंगे.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >