नालंदा में खेत में मिला लापता युवक का शव, आंखें फूटी और शरीर पर थे चोट के निशान

Nalanda Crime News : नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सोमवार से लापता 35 वर्षीय युवक का शव खेत से बरामद किया गया है. शव पर चोट के गंभीर निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं..

Nalanda Crime News : (अमर वर्मा) नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सोमवार से लापता 35 वर्षीय युवक का शव खेत से बरामद किया गया है. शव पर चोट के गंभीर निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है.

गुमशुदगी की शिकायत के बाद खोज में जुटी थी पुलिस

मृतक की पहचान पैठना गांव निवासी बाल गोविंद रविदास के पुत्र धर्मेंद्र मोची के रूप में हुई है. बेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि युवक के पिता ने सोमवार को पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

पैठना और मलविगहा के बीच खेत से मिला शव

तलाश के दौरान पुलिस को पैठना गांव और मलविगहा खंधा के बीच खेत में युवक का शव पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया.

शरीर पर गहरे चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के चाचा सुरेंद्र रविदास ने बताया कि शव की स्थिति देखकर यह प्रतीत होता है कि धर्मेंद्र की बेरहमी से हत्या की गई है. उन्होंने दावा किया कि मृतक की बाईं आंख फूटी हुई थी, जबकि शरीर के दाहिने हिस्से पर गहरे काले चोट के निशान मौजूद थे. इन परिस्थितियों ने हत्या की आशंका को और मजबूत कर दिया है.

सुबह तक घर पर था धर्मेंद्र, फिर अचानक हो गया लापता

मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक धर्मेंद्र घर पर ही थे. इसके बाद वह अचानक कहीं चले गए और फिर वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

धर्मेंद्र मोची मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. उनकी असमय मौत के बाद परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है. घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा खुलासा

बेना थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS)-6 की राज्य स्तरीय रिपोर्ट में बिहार के कई स्वास्थ्य मानकों में सुधार दर्ज किया गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >