Nalanda News: 72 घंटे के भीतर नगरनौसा पुलिस ने किया महमदपुर CSP लूटकांड का सफल उद्भेदन, चार लुटेरे गिरफ्तार

नालंदा जिले में 72 घंटे के भीतर पुलिस ने महमदपुर गांव स्थित SBI ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है. घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लूटा गया लैपटॉप, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ है.

Nalanda News: नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में शनिवार की दोपहर हुई लूट की घटना का नालंदा पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल सभी चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए लुटेरों के पास से लूटा गया लैपटॉप, नगद राशि, चार मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और घटना के वक्त पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं.

हथियार का भय दिखाकर की थी लूटपात

डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शनिवार की दोपहर चार हथियारबंद अपराधियों ने महमदपुर स्थित एसबीआई सीएसपी में पिस्टल का भय दिखाकर 5,000 रुपये नगद, एसबीआई की चेकबुक और एक लैपटॉप लूट लिया था. इस संबंध में नगरनौसा थाने में मामला (कांड संख्या 195/26) दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की.

एसटीएफ और डीआईयू की मदद से बिछाया गया जाल

लूट की इस गंभीर घटना के बाद एसटीएफ (STF) और डीआईयू (DIU) की तकनीकी सहायता से विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने लगातार छापेमारी कर घटना में शामिल चारों अपराधियों को दबोच लिया. पुलिस ने इनके पास से 3,200 रुपये नगद (लूटी गई राशि में से), 1 लैपटॉप (लूटा गया), 4 मोबाइल फोन, 1 बाइक (घटना में प्रयुक्त), घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं.

एकंगरसराय में ग्रामीण बैंक लूट की बना रहे थे योजना

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त अकलू कुमार ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया. उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रामभवन स्थित ग्रामीण बैंक में भी डकैती डालने की फिराक में था. इसके लिए उसने बैंक की रेकी (Reconnaissance) कर आसपास का वीडियो बनाकर सह-अभियुक्त नीरज कुमार को भेजा था. पुलिस इस खुलासे के बाद अन्य बैंक नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क हो गई है.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:

  1. नीरज कुमार: पिता- नरेंद्र प्रसाद (निवासी: भतूबिगहा, थाना- थरथरी)
  2. अकलू कुमार: पिता- संजय प्रसाद (निवासी: भटविगहा, थाना- हिलसा)
  3. सूरज राज: पिता- संजय प्रसाद (निवासी: नूरसराय, थाना- नूरसराय)
  4. अनिकेत कुमार: पिता- त्रिलोकी राय (निवासी: पीताम्बरपुर, थाना- फतुहा, जिला- पटना)

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी

इस सफल उद्भेदन टीम में चंडी अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, हिलसा थानाध्यक्ष चंद्रभानु, प्रभारी डीआईयू आलोक कुमार, नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा, करायपरसुराय थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान, एसटीएफ एवं डीआईयू की टीम तथा पुलिस बल के जवान शामिल रहे. डीएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: नालंदा में ई-ग्राम कचहरी: 1,798 मामलों में सिर्फ 868 का निपटारा, आधे से ज्यादा विवाद अब भी लंबित, ग्रामीण न्याय व्यवस्था पर सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >