विधानसभा तक पहुंचा था बिहारशरीफ के जलालपुर बाजार का अतिक्रमण, नोटिस बेअसर रहा तो चला बुलडोजर

बिहारशरीफ के जलालपुर बाजार में सड़क किनारे चल रहे अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. नोटिस जारी होने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो निगम की टीम ने चार अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई से अन्य अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है.

बिहारशरीफ शहर के वार्ड नंबर 8 अंतर्गत सोहसराय जलालपुर बाजार में अतिक्रमण का मामला बिहार विधानसभा तक गूंजा था, जिसके बाद जिला प्रशासन को मिले पत्र के आलोक में संज्ञान लेते हुए बिहारशरीफ प्रखंड के सीओ ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा था, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया और आखिरकार सोमवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया.

सड़क किनारे चल रहा था लकड़ी और फर्नीचर का कारोबार

नगर निगम के सिटी मैनेजर त्रिपुरारी शरण ने बताया कि सोहसराय जलालपुर बाजार में सड़क किनारे अस्थायी दुकानें बनाकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था, जिनमें लकड़ी व फर्नीचर का कारोबार किया जा रहा था और नोटिस के बावजूद स्थिति जस की तस बनी रहने के कारण निगम को यह सख्त कदम उठाना पड़ा.

चार अस्थायी दुकानों को किया गया ध्वस्त

सोमवार को सिटी मैनेजर त्रिपुरारी शरण के नेतृत्व में निगम की टीम मौके पर पहुंची और चार अस्थायी दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह हटाकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा दिया, जिस दौरान नगर निगम के राजस्व पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा व सहायक राजस्व पदाधिकारी अनिल कुमार समेत कई अन्य निगमकर्मी मौजूद रहे.

Also Read : अपहरण की शिकायत के बाद झारखंड से मिला शेखपुरा का युवक, पत्नी से विवाद के बाद खुद घर छोड़कर चला गया था

किन लोगों ने कर रखा था सरकारी जमीन पर कब्जा

राजस्व पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी कि श्रीराणा, मिथलेश कुमार, मोहम्मद चांद एवं जय माता दी फर्नीचर के प्रोप्राइटर द्वारा सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर दुकानें खोल रखी थीं, जिन्हें हटाकर मार्ग को सुचारू कर दिया गया है.

अन्य अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

नगर निगम की इस सख्त और बड़ी कार्रवाई के बाद से शहर के अन्य अतिक्रमणकारियों में भारी हड़कंप मच गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >