अजयपुर गांव में विवाद में अधेड़ की मौत, कई जख्मी

थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में छठ के संध्या पर दो गुटों के बीच विवाद में 55 वर्षीय स्व बिलेट मिस्त्री के पुत्र सदन मिस्त्री की मौत हो गयी.

नूरसराय. थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में छठ के संध्या पर दो गुटों के बीच विवाद में 55 वर्षीय स्व बिलेट मिस्त्री के पुत्र सदन मिस्त्री की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि छठ पूजा की पहली अर्ध्य के दिन सदन मिस्त्री के नाती और गांव के ही संतोष यादव के बीच विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट में सदन मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वस्थ केंद्र नूरसराय ले जाया गया. जहां बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ वहां से भी बेहतर इलाज के लिए विमंस पावापुरी भेज दिया गया. जहां इलाज के दौरान सदन मिस्त्री की मौत हो गयी़ घटना के बाद मृतक के पीड़ित परिजन के बयान पर संतोष यादव सहित सात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है पुलिस नामजद के खिलाफ पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >