हिलसा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की तैयारी को लेकर एनडीए के पदाधिकारी के साथ में बैठक

मंगलवार को हिलसा विधानसभा क्षेत्र का एनडीए के पदाधिकारियों के साथ के साथ बैठक की गयी.

हिलसा. मंगलवार को हिलसा विधानसभा क्षेत्र का एनडीए के पदाधिकारियों के साथ के साथ बैठक की गयी, बैठक के अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष मंजय कुमार एवं संचालन बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार ने की. बैठक के दौरान बीते 23 सितंबर को हुए एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान क्या कमी रह गई और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को कितना अहम चुनाव होगा. इस पर चर्चा किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कृष्ण मुरारी शरण ने कहा कि हिलसा का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सफल रहा इतना सोच था उससे अधिक भीड़ देखने को मिला है. 2005 ईस्वी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बनने के बाद नालंदा जिला में विकास की गंगा बहने लगी है जिसके कारण कई बड़े बदलाव हुए हैं, राजगीर में स्टेडियम, चंडी में इंजीनियरिंग कॉलेज, हिलसा में आइटीआइ कॉलेज, हिलसा एवं एकंगरसराय में पश्चिमी बाईपास का निर्माण किया गया. राज्य के सभी परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता किया जा रहा है. उन्होंने उपस्थित महिलाओं का बताया कि पहली किस्त के रूप में 10000 की सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाता में हस्तांतरित किया गया है. रोजगार शुरू करने के उपरांत शीघ्र ही आवश्यकतानुसार दो लाख की अतिरिक्त सहायता दी जायेगी. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखने का काम किया है. पैक्स अध्यक्ष भरत शर्मा ने यह भी कह दिया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में पाटी के नेताओं व संभावित प्रत्याशियों के मेहनत और लगन से जुटाए गयी थी. बैठक मे बैठक लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष परमानंद पासवान, थरथरी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार, करायपरसुराय प्रखंड अध्यक्ष अगम कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष ललन प्रसाद, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार उर्फ राजू, मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, कुमारी रानी प्रियंका, रेखा कुमारी, अभिनव कौशल जयसवाल, आदित्य नारायण उर्फ राजू, अर्जुन विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार, गणेश रंजक, रजनीश रंजन, रजनीश ठाकुर, अशोक, पंकज, गुड्डू रंगीला, पंवन कुमार संतोष, ललीत, प्रमोद, पिंटू कुमार इत्यादि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >