छेड़खानी के विवाद में आरोपित का भीड़ ने किया घायल

जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलछी गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की बेरहमी पिटाई की गई और खेत में पटककर उसके कान भी काट कर घायल कर दिया गया .

शेखपुरा. जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलछी गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की बेरहमी पिटाई की गई और खेत में पटककर उसके कान भी काट कर घायल कर दिया गया . घायल युवक व गंगा पासवान का पुत्र बजरंगी पासवान का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. इस दौरान विवाद में युवक को गांव के उत्तर दिशा में युवक को गांव जे ही तीन युवक ने घेर लिया. इस दौरान अचानक हमला बोलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी. इस घटना में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बचाया गया. इसके बाद ग्रामीणों की सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. फिलहाल समाचार लिखें जाने तक पुलिस को इस घटना की जानकारी नही दी गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >