मैदीकला में स्व भोनू सिंह यादव दंगल का भव्य आयोजन, पुरुष-महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम

उद्घाटन के अवसर पर हजारों की संख्या में कुश्ती प्रेमी दर्शक मौजूद रहे.

इस्लामपुर. इस्लामपुर प्रखंड के सुदूरवर्ती बौरीडीह पंचायत अंतर्गत मैदीकला गांव के समीप आयोजित स्वर्गीय भोनू सिंह यादव दंगल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पालीगंज के भाकपा माले विधायक सह नालंदा लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सौरभ सुमन एवं पूर्व विधायक राकेश कुमार रौशन ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के अवसर पर हजारों की संख्या में कुश्ती प्रेमी दर्शक मौजूद रहे. उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सौरभ सुमन ने कहा कि कुश्ती जैसी प्राचीन सामाजिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आज विलुप्त होने के कगार पर हैं. उन्होंने कहा कि पचास वर्ष पूर्व गांव-गांव में कुश्ती आम बात थी, लेकिन अब यह कभी-कभार ही देखने को मिलती है. उन्होंने स्वर्गीय भोनू सिंह यादव दंगल प्रतियोगिता के सफल ��योजन के लिए आयोजक राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य मिथलेश यादव तथा प्रखंड प्रमुख मीना देवी को धन्यवाद दिया. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राकेश कुमार रौशन ने कहा कि मिथलेश यादव पिछले करीब 25 वर्षों से इस दंगल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं, जिससे युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़ रही है. यह प्रतियोगिता ग्रामीण खेल संस्कृति को जीवित रखने का सशक्त माध्यम बन रही है. प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार बाढ़ के सन्नी पहलवान को 25 हजार रुपये नकद एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार औदानबिगहा के स्वराज पहलवान को 12 हजार रुपये नकद एवं शील्ड तथा तृतीय पुरस्कार राजगीर के सुमन पहलवान को 6 हजार रुपये नकद एवं शील्ड प्रदान किया गया़ पुरस्कार विधायक सौरभ सुमन एवं पूर्व विधायक राकेश कुमार रौशन ने संयुक्त रूप से वितरित किए. इस दंगल की खास बात यह रही कि पुरुष पहलवानों के साथ-साथ महिला पहलवानों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया़ महिला वर्ग में बेगूसराय की काजल कुमारी विजेता रहीं, जिन्हें 12 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि पटना की माही कुमारी उपविजेता बनीं और उन्हें 6 हजार रुपये नकद देकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुखिया युगेश्वर यादव, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, भाकपा माले अंचल सचिव उमेश पासवान, राजद नेता राजनंदन यादव उर्फ बब्लू यादव, सुनील सिंह, अनिल रविदास, उपेंद्र यादव उर्फ मंत्री जी, सतीश कुमार उर्फ डॉ. पिंटू, सुधीर यादव, नीचे संडा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >