शेखपुरा गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने शहर के अहियापुर मुहल्ले से एक शराब की बड़ी खेप के साथ एक ई रिक्शा बरामद किया. जबकि पुलिस टीम को देखकर तस्कर शराब लदे वाहन को छोड़कर भाग निकला. छापामारी का नेतृत्व नगर थाना के एएसआई महेश पासवान ने की. इस बाबत एएसआई महेश पासवान ने बताया कि पकड़े गए वाहन की तलाशी लेने के दौरान सीट के नीचे बोरे में बंद 149 पाउच शराब बरामद किया गया. इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ घटना में शामिल तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि बरामद वाहन के नंबर प्लेट के नंबर को खरोंच कर मिटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अन्यत्र से शराब की एक खेप शहर के अहियापुर मोहल्ला स्थित एक अवैध बिक्री केंद्र पर ई-रिक्शा से भेजी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर फौरन पहुंची. पुलिस को पास आते देख तस्कर शराब भरे वाहन को छोड़कर भाग निकला.
भारी मात्रा में शराब बरामद
शेखपुरा के अहियापुर मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ई-रिक्शा से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। तस्कर मौके से फरार, जांच जारी।

ई रिक्शा में तलाश करते पुलिस | Prabhat Khabar Network