इसलामपुर. थाना क्षेत्र के संडा पंचायत अन्तर्गत नीरपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर का दीवार तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण सहित अन्य घरेलू सामान चुरा लिया. प्राप्त समाचार के अनुसार गाँव के रामचलितर यादव के घर मे देवी स्थान के समीप में 24 घण्टे का अखंड कीर्तन चल रहा था कि इसी दौरान अखंड कीर्तन में लगे लाउडस्पीकर की आवाज के बीच में ही चोरों ने एक घर के दीवार को तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण , कांसा वर्तन का एक सेट , कीमती कपड़ा सहित अन्य घरेलू सामान चुरा लिया. बताते चलें कि विगत एक माह पूर्व भुक्तभोगी के बेटे की शादी में मिले उपहार स्वरूप सामान एवं आभूषण को चोरों ने चुरा लिया घटना के बाद भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
