Shravan Kumar on Jagdev Prasad: दीपनगर में जनता दल यूनाइटेड बिहारशरीफ की ओर से अमर शहीद बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस और पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.
जगदेव बाबू के विचारों को आगे बढ़ाना सच्ची श्रद्धांजलि
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जगदेव प्रसाद ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित, दलित और पिछड़ों के अधिकारों के लिए न्योछावर कर दिया. उनका नारा ‘सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है’ आज भी प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू के विचारों को आत्मसात कर शिक्षा, समानता और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
शिक्षक राष्ट्र निर्माण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि वे महान शिक्षक, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति थे. उनका जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. गुरु का स्थान माता-पिता के बाद सबसे महत्वपूर्ण है. शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित बिहार और विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार, देव माणिकचंद कुशवाहा, निरंजना गुप्ता, इमरान रिजवी, उपप्रमुख चुन्नी लाल मार्या, संजय प्रसाद कुशवाहा, इंदू देवी, जीतन चौहान, रंजीत सिंह, डॉ. बीपी भारती, रविन्द्र कुशवाहा, प्रमोद यादव, प्रीतम राज उर्फ सन्नी पटेल, सरयुग रविदास, संजय राम, बिट्टू कुशवाहा, संजय राउत, दिनेश साव, इंदू चौहान, बाल्मिकी प्रसाद, धुर्व प्रसाद, आनंद वर्मा, सकलदीप प्रसाद, मुन्ना मांझी, प्रदीप कुशवाहा, संजीत पटेल, सीताराम कुशवाहा, अर्णव आर्या, पवन शर्मा, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, सन्नी कुशवाहा, वरन केवट, सुबोध राउत और टुन्नी कुशवाहा मौजूद रहे.
