महतपुरा गांव में नदी से हुए कटाव का किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा वुधवार को पुरैनी पंचायत के महतपुरा के पास ग्रामीण पथ में हुए कटाव स्थल का निरीक्षण किया गया.

बिहारशरीफ. जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा वुधवार को पुरैनी पंचायत के महतपुरा के पास ग्रामीण पथ में हुए कटाव स्थल का निरीक्षण किया गया. विगत दिनों सकरी नदी में पानी के तेज बहाव आने से महतपूरा के पास ग्रामीण पथ में कटाव हो गया था. निरीक्षण के क्रम में कटाव स्थल पर पथ की मरम्मती एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा था. जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, राजगीर को पथ की मरम्मती एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में तेजी लाने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पथ मरम्मती का गुणवत्तापूर्ण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें. स्थानीय ग्रामीणों से स्वयं मिलकर उन्होंने इस संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल राजगीर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी गिरियक सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >