महिला संवाद : सरकार की संचालित योजनाओं की दी गयी जानकारी

महिला संवाद का आयोजन जिले के आठ गांवों में किया गया. जहां जागरूकता रथ के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं को वीडियो फिल्म दिखाकर दी गई.

शेखपुरा. महिला संवाद का आयोजन जिले के आठ गांवों में किया गया. जहां जागरूकता रथ के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं को वीडियो फिल्म दिखाकर दी गई. इसके साथ-साथ योजनाओं की विस्तृत जानकारी का लीफलेट और मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी वितरित किया गया. महिलाओं द्वारा मुख्य रूप से सौर ऊर्जा से चालित लाइट गली-गली में लगाने की बात कही जा रही है, वहीं गांव-गांव में छात्राओं द्वारा लाइब्रेरी की स्थापना किये जाने की मांग रखी जा रही है. गांव और समाज के विकास के लिए सरकार से अपनी आकांक्षाओं को रखने में महिलाएं आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं. जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत हुसैनाबाद एवं सनैया, बरबीघा प्रखंड के अंतर्गत जयरामपुर एवं पांक गांव में, चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत हंसापुर के सामुदायिक भवन एवं राकड़ गांव के मैदान में और सदर प्रखंड के हथियावां पंचायत अंतर्गत धर्मपुर मध्य विद्यालय एवं गवय में मध्य विद्यालय के समीप आयोजित महिला संवाद में कुल 1500 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया. 15.जनता दरबार में 11 मामले आये शेखपुरा. डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कुल 11 मामलें आये. जिसमें अधिकांश मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्राथमिकी दर्ज करने, नलकूप विभाग का जमीन देने, रास्ता बाधित करने, पानी का निकास, नल जल योजना का कनेक्सन करने, बैंक से पैसे की निकासी, आगनबाड़ी सेविका पद पर चयन करने, जमीन का अवैधअतिक्रमण करने, नया ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने, जमीन का किराया दिलाने आदि से संबंधित मामले जिला जनता दरबार में आवेदन प्राप्त हुए. पंचायत माफो के ग्रामीणों राहुल कुमार, रूदल यादव, सोनिया देवी, रंजय देवी, ममता देवी इत्यादि ने बताया कि सूची में उनका नाम आने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास सहायक योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है. जिसकी जांच डीडीसी के द्वारा कराने को कहा गया है. लोदीपुर निवासी अजय कुमार द्वारा बताया गया कि मेंहुस थाना द्वारा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज नही किया जा रहा हैं. इसको लेकर जिला पदाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक को इसमें प्राथमिकी दर्ज करवाने को कहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >