एसआइआर में फर्जीवाड़ा का निरंतर खुलासा कर रही इंडिया गठबंधन : विधायक

इस्लामपुर प्रखंड राजद कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राकेश कुमार रौशन ने एसआइआर के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देश के अंदर जो एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है.

By AMLESH PRASAD | August 11, 2025 10:27 PM

इस्लामपुर. इस्लामपुर प्रखंड राजद कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राकेश कुमार रौशन ने एसआइआर के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देश के अंदर जो एसआइआर की प्रक्रिया चल रही है. इसके खिलाफ राजद सहित इंडिया गठबंधन लगातार फर्जीवाडा का खुलासा कर रही है़ यह मामला उजागर हुआ कि बीएलओ सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे यहां 174 इसलामपुर निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का काम हो रहा है़ बहुत सारे ऐसे मतदान केंद्र है जहां पर मृत मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है, जो पारूप प्रकाशन के जारी होने पर त्रुटि की बात सामने आयी है़ हमारे विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 94 उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगाय वोटर लिस्ट प्रकाशन में क्रम संख्या 212 पर बाबूलाल मिस्त्री, क्रम संख्या पर 283 कौशल्या देवी, क्रम संख्या 289 पर ब्रह्मदेव पांण्डेय, क्रम संख्या 414 पर सुनील कुमार, क्रम संख्या पर 434 राजू यादव, क्रम संख्या 486 पर जनक देवी, क्रम संख्या 508 पर किशोरी राउत, क्रम संख्या 511 पर संजय कुमार, क्रम संख्या 522 पर श्याम फूलदेवी, क्रम संख्या 543 पर राजेंद्र राउत , क्रम संख्या 614 पर मंजू देवी, मतदान केंद्र संख्या 161 पर क्रम संख्या 360 पर राजबल्लभ सिंह, क्रम संख्या 350 पर सुरेश गोप, क्रम संख्या 359 पर जयबुला देवी, मतदान केंद्र संख्या 160 पर क्रम संख्या 249 पर शांति देवी यह सब मृत है़ फिर भी इनका नए मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में नाम आया हुआ है जो सरासर गलत है़ विधायक ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि हमारी पार्टी ने इस पूरे प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है कि एसआइआर को पूर्णतः निरस्त किया जाये. इस दौरान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष युगेश्वर सिंह, भाकपा के अंचल सचिव अनील यादव, राजद नगर अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, उमेश यादव सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है