महिला कबड्डी में नालंदा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

पहली बार आयोजित 50 वीं बिहार स्टेट सीनियर महिला कबड्डी में नालंदा की टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय कर जिले का नाम रौशन किया है.

सिलाव. पहली बार आयोजित 50 वीं बिहार स्टेट सीनियर महिला कबड्डी में नालंदा की टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय कर जिले का नाम रौशन किया है. नालन्दा की टीम कोच संदीप कुमार एवं मैनेजर स्वीटी कुमारी के देखरेख में कप्तान करीना कुमारी के नेतृत्व में छोटी कुमारी, पूजा कुमारी, बबिता कुमारी , मुस्कान कुमारी, शालू कुमारी, राखी कुमारी, सजनी कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया. कोच संदीप कुमार ने बताया कि सहरसा के बनगांव में आयोजित नटखट खेल महोत्सव के बैनर तले जिला क्षेत्र में पहली बार 50 वीं बिहार स्टेट सीनियर महिला कबड्डी का आयोजन किया गया था, जिसमे नालन्दा जिले के साथ साथ कुल 38 जिला के टीम भाग लिया था. नालन्दा की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंची. सेमीफाइनल में सीतामढ़ी की टीम से नालंदा की टीम मात्र 4 पॉइंट से पराजित हो गयी. यहां तक कि सफर में हमारे सभी खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी ही बेहतर रहा. सभी खिलाड़ी को नालन्दा वापसी पर नवीन सिंह, नुनु कुमार व जय सिंह सहित कुल ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए उनके हौसले बुलंद किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >