घर से निकलेंगे हम, तो कोरोना से कैसे लड़ेंगे जंग

बिहारशरीफ : वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना से बचाव को लेकर 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है. जिला व पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा है. दुकानों पर भीड़ लगाने से बचने को कहा है. लेकिन, आज भी शहर के कई बाजारों में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा […]

बिहारशरीफ : वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना से बचाव को लेकर 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है. जिला व पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा है. दुकानों पर भीड़ लगाने से बचने को कहा है. लेकिन, आज भी शहर के कई बाजारों में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है. ग्राहकों की भीड़ के आगे सोशल डिस्टेंस बनाये रखने का अनुरोध का कोई असर नहीं दिख रहा है. ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बना है.रामचंद्रपुर बाजार समितिजिले की सबसे बड़ी सब्जी व फल मंडी शहर के लहेरी थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर बाजार समिति है. यहां बड़ी तादाद में सब्जी व फल की खेप पहुंचती है. जिले भर से सब्जी उत्पादक किसान एवं इसके खरीदार यहां प्रतिदिन पहुंचते हैं. लेकिन, यहां खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहक भीड़ लगा देते हैं.

हालांकि दुकानदार भीड़ लगाने से मना करते हैं. लेकिन, खरीदने की आपाधापी में ग्राहक भीड़ लगा देते हैं.नयी सराय मोड़ बाजारशहर का नयी सराय मोड़ बाजार में सुबह से लेकर संध्या तक भीड़ लगी रहती है. सब्जी व किराना व मेडिकल दवा की दुकानें नियत समय पर खुलती व बंद होती हैं. लेकिन, खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. कई दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए एक-एक मीटर के फासले पर मार्किंग कर रखा है. बावजूद लोग भीड़ लगाते दिख रहे हैं. शहर का सब्जी बाजार मोड़शहर का सब्जी बाजार मोड़ व आसपास एरिया का बाजार. सुबह सात से लेकर 11 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रहती है. अमूमन यह भीड़ किराना व सब्जी दुकानों पर लगी रहती है.

बगल में कटरा टीओपी भी है. बावजूद लोग पुलिस की परवाह नहीं करते हैं. सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे हैं.किराना व अनाज मंडी गोलापरशहर की सबसे बड़ी किराना व अनाज मंडी गोलापर है. गोलापर मंडी में जिले भर से किराना दुकानदार सामान की खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. लेकिन, इस बाजार में भी लोग भीड़ लगाये रहते हैं. मंडी के दुकानदार ग्राहकों से बारी-बारी आने को कहते हैं. लेकिन, पहले सामान पाने की होड़ में यहां पहुंचे ग्राहक भीड़ लगा रहे हैं. ऐसे में सोशल डिस्टेंस भी पूरी तरह से फेल हो रहा है.शहर के 31 दुकानदारों पर की गयी है कार्रवाईकोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन को लेकर निरंतर प्रशासन कार्रवाई कर रही है. शहर के लहेरी, बिहार व सोहसराय थाना एरिया में कुल 21 दुकानदारों पर कार्रवाई की गयी है. बाजार समिति में भी कई दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. संबंधित एरिया के थानेदार निरंतर गश्ती कर रहे हैं.जनार्दन प्रसाद अग्रवाल, सदर एसडीओ

लेकिन, यहां खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहक भीड़ लगा देते हैं. हालांकि दुकानदार भीड़ लगाने से मना करते हैं. लेकिन, खरीदने की आपाधापी में ग्राहक भीड़ लगा देते हैं.नयी सराय मोड़ बाजारशहर का नयी सराय मोड़ बाजार में सुबह से लेकर संध्या तक भीड़ लगी रहती है. सब्जी व किराना व मेडिकल दवा की दुकानें नियत समय पर खुलती व बंद होती हैं. लेकिन, खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. कई दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए एक-एक मीटर के फासले पर मार्किंग कर रखा है.

बावजूद लोग भीड़ लगाते दिख रहे हैं. शहर का सब्जी बाजार मोड़शहर का सब्जी बाजार मोड़ व आसपास एरिया का बाजार. सुबह सात से लेकर 11 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रहती है. अमूमन यह भीड़ किराना व सब्जी दुकानों पर लगी रहती है. बगल में कटरा टीओपी भी है. बावजूद लोग पुलिस की परवाह नहीं करते हैं. सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे हैं.किराना व अनाज मंडी गोलापरशहर की सबसे बड़ी किराना व अनाज मंडी गोलापर है. गोलापर मंडी में जिले भर से किराना दुकानदार सामान की खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. लेकिन, इस बाजार में भी लोग भीड़ लगाये रहते हैं.

मंडी के दुकानदार ग्राहकों से बारी-बारी आने को कहते हैं. लेकिन, पहले सामान पाने की होड़ में यहां पहुंचे ग्राहक भीड़ लगा रहे हैं. ऐसे में सोशल डिस्टेंस भी पूरी तरह से फेल हो रहा है.शहर के 31 दुकानदारों पर की गयी है कार्रवाईकोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन को लेकर निरंतर प्रशासन कार्रवाई कर रही है. शहर के लहेरी, बिहार व सोहसराय थाना एरिया में कुल 21 दुकानदारों पर कार्रवाई की गयी है. बाजार समिति में भी कई दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. संबंधित एरिया के थानेदार निरंतर गश्ती कर रहे हैं.जनार्दन प्रसाद अग्रवाल, सदर एसडीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >