नालंदा में घरेलू विवाद के बाद दो महिलाओं की हत्या, दोनों मामलों में पति गिरफ्तार

नालंदा से दिल दहला देने वाली दो हत्याओं की खबर आई है। दोनों मामलों में घरेलू विवाद के चलते पतियों ने ही पत्नियों की जान ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Nalanda Crime News: नालंदा में घरेलू विवाद के बाद दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की हत्या के मामले सामने आये हैं. लहेरी थाना क्षेत्र में रेखा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके पति सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं, कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में कांति देवी की गोली मारकर हत्या के मामले में भी पुलिस ने उनके पति मनु कुमार उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है. लहेरी मामले में पुलिस के अनुसार रेखा देवी के सिर पर हथौड़े से वार किया गया था.

लहेरी में हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या का आरोप

लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित बिजली ग्रिड के पीछे 18 सितंबर को घरेलू विवाद के दौरान सौरभ कुमार पर पत्नी रेखा देवी के सिर पर हथौड़े से वार करने का आरोप है. गंभीर चोट लगने के बाद महिला की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. एफएसएल की टीम से भी घटनास्थल की जांच करायी गयी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित पति सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

मृतका मूल रूप से पंजाब की रहने वाली थीं और पति के साथ बड़ी पहाड़ी इलाके में रह रही थीं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी.

कल्याणबिगहा में महिला की गोली लगने से मौत

दूसरा मामला कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव का है. यहां कांति देवी की गोली लगने से मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और एफएसएल टीम को बुलाया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये.

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरनाथ के अनुसार, पूछताछ में मृतका के पति मनु कुमार उर्फ लड्डू ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की. पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर घर से अन्य आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल बरामद किया गया तथा आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले में पुलिस हत्या के कारण और घटनाक्रम की जांच कर रही है.

दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये हैं और संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गयी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामलों की जांच जारी है और घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमर वर्मा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >